14 अगस्त को धरना स्थल से शहीद स्मारक तक निकालेंगे कैंडल मार्च नर्सेज का धरना सताइसवे दिन जारी, ओपीडी ब्लॉक नर्सेज ने संभाली कमान।
बीकानेर 13.8.23 राजस्थान नर्सेज सयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज राज्यव्यापी आह्वान पर 13 अगस्त को सताइसवे दिन पीबीएम अस्पताल स्थित गोल पार्क में अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा और मांगे नही माने जाने तक यह जारी रहेगा। संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर आज ओपीडी ब्लॉक के वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर शैलेंद्र गहलोत की अगवाई में धरना लगाया गया ।जिसमे भवानी मोदी, बलजीत पुनिया,संतोष , तारा चौधरी,अशरत बानो ,साजिद पडीहार, मुकेश पड़िहार ,यासमीन, मनोज कुमावत, रविन्द्र प्रजापत ,सुमन ,शुभम देया ,बुधराम ,रेणु मेघवाल नर्सेज साथियों ने भाग लिया।संघर्ष सयोजक रविंद्र विश्नोई ने बताया कि राज नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति की प्रदेश स्तरीय नर्सेज महासभा में सर्व सम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार जिलों में 18 जुलाई से चिकित्सालय स्तरीय अनिश्चित कालीन धरनों का आयोजन किया जा रहा है तथा सरकार द्वारा उचित समाधान नहीं किए जाने की स्थिति में 14 अगस्त को धरना स्थल से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकालना है । जिसकी अनुपालना में बीकानेर जिले में गठित राज नर्सेज सयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में 14 अगस्त को शाम 7बजे कैंडल मार्च निकाला जाएगा ।
संघर्ष सयोजक सुशील यादव एवम श्रवण विश्नोई ने बताया कि संविदा एवम निविदा भर्ती के नाम पर नर्सेज का शोषण बंद हो तथा समस्त संविदा कर्मियों को सरकार नियमित करे ओर उनके संविदा सेवा काल का नोशनल लाभ दिया जाए, नर्सेज वेतन विसंगति, संविदा नर्सेज का नियमितीकरण, नर्सिंग निदेशालय की स्थापना , प्राथमिक उपचार का अधिकार, कैडररिव्यू, समयबद पदोन्नति, नर्सिंग ट्यूटर ए एन एम एल एच वी का पदनाम परिवर्तन, नर्सिंग छात्रों के स्टाई फंड में वृद्धि सहित अन्य मांगे शामिल ।कल दिनांक 13.8.23 को सेवानिवृत नर्सेज साथियों द्वारा धरना लगाया जायेगा ।




No comments