ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर जिले में 15 दिवसीय पर्यावरण जन चेतना यात्रा का आगाज हुआ

धर्मचंद सारस्वत ।खारड़ा ।बीकानेर जिले में 15 दिवसीय पर्यावरण जन चेतना यात्रा का आगाज हुआ.यह यात्रा आगमी 15 दिनों तक बीकानेर जिले के ग्रामीण इलाकों में गांव ढाणी जाकर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को पर्यावरण के प्रति जागृत करेगी और साथ ही एक लाख से अधिक पौधों का भी वितरण किया जाएगा।पर्यावरण जन चेतना यात्रा में मुख्यतः तीन बिंदुओं पर आगाज किया गया है जिसमें पेड़,पानी और प्लास्टिक को लेकर लोगों को जानकारी दी जाएगी जिसको लेकर ग्रामीण इलाकों के लिए एक रथ को भी तैयार किया जो गांवो में जाकर पेड़ लगाने जल संरक्षण करने व सिंगल उसे प्लास्टिक को उपयोग में नहीं लेने के लिए लोगों से आव्हान करेगा. गौरतलब है कि पर्यावरण के बढ़ते प्रदूषण को लेकर पूरा विश्व चिंतित है जल जंगल और जमीन पर चारों और तेज गति से प्रदूषण के कारण ग्लोबल वार्मिंग व पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है ।वनों की अत्यधिक कटाई जल का दोहन व रासायनिक उर्वरक सिंगल यूज प्लास्टिक के कारण लगातार पर्यावरण दूषित होता जा रहा है जिसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर इस पर्यावरण चेतना यात्रा का आगाज कर लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।कार्यक्रम की शुरुवात ग्राम पंचायत मालासर से शुरू हुई इस अवसर पर रामरख गोदारा सरपंच प्रतिनिधि मालासर पर्यावरण प्रेमी रामरख जी सिवर, बीरबल राम जी गोदारा तथा गांव के नागरिक उपस्थित थे कर्मवीर नेहरा सह जिला कार्यवाह, सुरेंद्र सिंह जी माननीय जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे यह यात्रा मालासर से शुरू होकर कतरियासर और शेरेरा पहुंची शैरेरा की कल्याण भूमि में पौधारोपण किया गया इस अवसर पर खारड़ा युवा विकास संस्था अध्यक्ष दामोदर सारस्वत ,दीनदयाल शर्मा, ज्ञानप्रकाश सारस्वत ,सुनील श्यामसर , रेवंत लुहार , महावीर शर्मा पवन सारस्वत बजरंग गोदारा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ग्रामीणों को पौधे वितरित किए गए इसके बाद यात्रा राजेरा,खारड़ा, होती हुई आडसर से डूंगरगढ़ पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा।खारड़ा में रथ की अगवानी कर रहे आरएसएस जिला संघ चालक सुरेंद्रसिंह जी , सह जिला कार्यवाहक कर्मवीर नेहरा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर हरिराम बाबा मंदिर और गुंसाई जी मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया 
इस अवसर पर मंदिर पुजारी श्रवणदास स्वामी ,महेंद्रसिंह ,मांगीलाल जाखड़ , सहीराम शर्मा ,पत्रकार धर्मचंद सारस्वत, श्री चन्द सारस्वत अनिल सारस्वत ,आशीष गोदारा संतोष सारसवत
सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

No comments