ब्रेकिंग न्यूज़

20वीं विशाल कावड़ एवं कलश यात्रा तथा सामूहिक महासहस्त्र घटाभिषेक का हुआ आयोजन।

जयपुर ।नगर निगम जयपुर (ग्रेटर) के वार्ड 138 में पार्षद ममता यादव के नेतृत्व में 20वी विशाल कावड़ यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई, जिसमे मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र की जनसेवक एवं राज्यमंत्री डॉ.अर्चना शर्मा ने भी शिरकत की ओर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कलश यात्रा में उन्होंने अपने सिर पर अन्य महिलाओं की भांति एक साधारण महिला की तरह कलश रखकर यात्रा में अन्य महिलाओं का साथ दिया तथा भोले बाबा को रिझाने का प्रयास किया। यात्रा में वार्ड 138 के अलावा अन्य क्षेत्रो से भी काफी महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के बाद वार्ड 138 के शिवाड़ एरिया में स्थित श्री धुपतेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक महा सहस्त्र घटाभिषेक हुआ तथा शाम को महा आरती एवं श्रृंगार दर्शन तथा प्रसादी का वितरण किया गया।

No comments