विश्व रिकॉर्ड: चांद पर भारत, चांद पर भारत के चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग, भारत दुनिया का पहला देश बना।
बेंगलुरु. 23 अगस्त।भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिग कर ली है। चांद के इस हिस्से में यान उतारने वाला भारत पहला देश बन गया है। जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है।
23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज ने अपनी किरणें बिखेरी, उसी के साथ इसरो का चंद्रयान उसके साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। भारत चांद के दक्षिणी धु्रव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसरो के मुताबिक लैंडिंग की प्रोसेस बुधवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर एक्टिवेट हुआ। उसके 20 मिनट बाद यानी शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इसरो ने चंद्रयान को श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 41 दिन बाद चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की है। इसरो का कहना है कि मिशन के सभी सिस्टम नॉर्मल हैं और उसकी लगातार जांच की जा रही है।




No comments