वल्लभ गार्डन में भागवत कथा का तीसरा दिन धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया ।
बीकानेर। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा का हुए सम्मान* *कल मनाया जाएगा धूमधाम से वल्लभ गार्डन कॉलोनी विकास समिति द्वारा आज भागवत के तर्तिय दिवस पर मथुरा वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री गोपाल दास जी महाराज ने अपने श्री मुख से कथा में सभी भक्तों को मंत्रम मुक्त किया जिसमें ब्राह्मण भगवान की झांकी एवं राजस्थान की सुप्रसिद्ध कलाकार मिलन कृष्ण प्रिया,सोनू प्रजापत सुरभि जोशी,आदि कलाकारों ने अपने प्रस्तुति दी आयोजन समिति के श्याम मोदी ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रतनगढ़ के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा उपस्थित रहे विशेष अतिथि के रूप में भाजपा नेता दिलीप पूरी, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, राजकुमार मोदी, नर्सिंग सेवक, मनोज हंस, इस अवसर पर पत्रकार मनीष पारीक, आरडी भाटी के कुमार आहूजा विजय कपूर, इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार रिणवा का कॉलोनी विकास समिति मदन लाल मीणा, रत्नेश मिश्रा, रामेश्वर सैनी, दशरथ सिंह, श्याम मोदी द्वारा साफा स्मृति चिन्ह दुपट्टा पहनाकर तमाम अतिथियों का सम्मान किया गया इस मौके पर पूर्व मंत्रीराजकुमार रिणवा ने अपने श्री मुख से समस्त वल्लभ गार्डन निवासियों का हार्दिक आभार प्रकट किया एवं भागवत कथा के बारे में बहुत ही सुंदर जानकारी दी इस अवसर पर पूर्व पार्षद भगवती प्रसाद गौड़ भूपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।




No comments