छात्रसंघ द्वारा विश्वविद्यालय मे व्याप्त अनिमितताओं को लेकर कुलपति को दिया ज्ञापन
बीकानेर दिनांक 21-8-23 को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर मे व्याप्त अनियमितताओं को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह तंवर ने 7 सूत्री ज्ञापन कुलपति को सौंपा ! जिसमे मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था, NSS यूनिट इस सेशन मे लागू करने, विद्यार्थियों के लिए बस की उचित व्यवस्था,प्राथमिक चिकित्सा केंद्र खोलने,रिक्त रही सीटो पर ऑनलाइन फॉर्म तत्काल खोलने, विद्यार्थियों के पहचान पत्रों से प्रवेश हो और पहचान पत्र की उपलब्धता, मुख्य द्वार पर संकेत बोर्ड लगाने सबंधित अन्य मांगों मे कक्षाओं मे हवा पानी की उचित व्यवस्था,व्यख्याताओ की कमी आदि समस्याओं से अवगत करवाया ।
अरुण कल्ला ने जानकारी देते हुवे बताया कि छात्रहितों की सभी मांगो पर कुलपति महोदय ने त्वरित संज्ञान लेते हुवे रजिस्ट्रार औरउप कुलसचिव की उपस्थिति मे तत्काल कार्यवाही कर मोन्टीरिंग करने के लिए भी निर्देशित किया ।परिणामस्वरूप स्वरूप सभी मांगो पर आधिकारिक सहमति बनी और छात्रहित की सभी मांगे पूरी हुई ।जो कि इस प्रकार है :-1. छात्राओ के लिए एक अन्य पिंक बस चालू की जाएगी
4. प्राथमिक चिकित्सा केंद्र आने वाले 10 दिनों मे विद्यार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा5. सफाई व्यवस्था के लिए अधिकारियों को प्रत्येक दिन परिसर मे सफाई-कर्मचारियों पर मोनिटरिंग के लिए निर्देशित किया।6. ID कार्ड से प्रवेश और परमानेंट कार्ड बनाये जाएंगे।7. मुख्य द्वार पर डिजिटल संकेत बोर्ड( कैंपस मानचित्र) लगाया जायेगा जिससे आगन्तुको को समस्त जानकारी मिल सके ।ज्ञापन देने वालो मे मनमोहन सुथार,गौरीशंकर भाम्भू,पार्थ व्यास,विक्रम सिंह, सावेज,हर्ष शेखावत,रोबिन,देवेंद्र,सुनील, सुरेश भादू,संतोष आदि कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
विश्वविद्यालय छात्रसंघ की तरफ से कुलपति महोदय को गुलदस्ता और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया ।




No comments