ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा नेता विनोद झाझडिया के नेतृत्व में गौशाला मे आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठजनों का सम्मान किया।

झुंझुनूं।झुंझुनूं विधानसभा के गोपाल गोशाला (झुन्झुनू) में भाजपा नेता विनोद झाझड़िया के नेतृत्व में संपर्क से समर्थक अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमे 70 साल से अधिक आयु के महिला और पुरुषो को माला पहनाकर शाल भेट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमोद खण्डेलिया (गो.अ.) (अध्यक्षता), नेमीचंद अग्रवाल (विशिष्ट अतिथि), महेश बसावतीया, राजेन्द्र चौमाल, राजकुमार तुलसीयान, शशिकांत पंसारी, (कार्यकर्ता) अमित कुमार जोशी, विकास केडिया, नारायण जलान, मूलचंद आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस आयोजन में विनोद झाझडिया ने प्रधानमंत्री के 9 साल की उपलब्धियों की चर्चा की। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार के रुप में कमल के फूल को विजय बनाने का आह्वान किया, वही गांव वालो ने विनोद झाझडिया के इस प्रयास की प्रशंसा की और अपने राजनीतिक शुरुवात में सेवा और सम्मान के बुजुर्गो को जोड़ने का अभिनव प्रयास कर रहे हैं। विनोद झाझडिया ने कहा कि झाझडिया यह अभियान विधानसभा के प्रत्येक गांव और ढाणी ढाणी तक अनवरत जारी रहेगा, जब तक अंतिम छोर के वरिष्ठजन का सम्मान न हो जाए।

No comments