ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा पार्षद और कार्यकर्ताओ ने नगरपालिका के बाहर किया सदबुद्धि यज्ञ।

चौंमू/जयपुर ।नगरपालिका चौंमू में तिरंगा लाइटो की ख़रीद में हुए घोटाले में सस्पेंड किए गये ईओ जितेंद्र मीणा को बिना जॉच पूर्ण हुए ही पुनः ईओ के पद पर पदस्थापित करने को लेकर भाजपा पार्षद और कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के बाहर सदबुद्धि यज्ञ किया। नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत के नेतृत्व में दिया जा धरना तिरंगा लाइटो में हुए घोटाले की विभागीय जॉच पूर्ण नही होने तक ईओ जितेंद्र मीणा को सस्पेंड किए जाने को लेकर प्रतिदिन अनिश्चितकाल के लिए प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नगरपालिका के सामने धरना दिया जा रहा है।
भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने बताया कि तिरंगा लाइटो की ख़रीद में हुए घोटाले में सस्पेंड किए गये ईओ जितेंद्र मीणा को पुनः सस्पेंड करने, नगरपालिका में रंग रोगन, सफ़ाई ठेली की ख़रीद और कंप्यूटर सुधार के टेंडर में हुए घोटाले को लेकर हमारा धरना जारी है। इस मोके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, पार्षद बाबूलाल यादव, राहुल शर्मा, संदीप शर्मा, मुकेश सिद्ध, सुनील अग्रवाल, राहुल बागड़ा, पूर्व पार्षद रामरतन सैनी, मोहन लाल यादव, धर्मेंद्र बंजारा, कुंदन सिंह शेखावत, राजेश चौपड़ा, आलोक जांगिड़, नगर मंडल महामंत्री महेश शेरावत, बन्ना लाल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे तथा सभी ने अपने विचार व्यक्त किए।

No comments