नेत्र जांच एवं बीपी शुगर का निशुल्क शिविर।
बीकानेर। बसीटा धोबी समाज(रजक) समिति बीकानेर के तत्वाधान में दो दिवसीय नेत्र जांच एवं बीपी शुगर जांच का नि:शुल्क जीवन ज्योति शिविर आज दिनांक 12 अगस्त 2023 को प्रातः 9:30 बजे धोबी समाज धर्मशाला, रामदेवजी के मंदिर के पास, रानी बाजार में शुरू हुआ। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के भूतपूर्व अग्रणी जिला प्रबंधक एवं मुख्य प्रबंधक के सी खरखोदिया ने धोबी समाज के संत बाबा गाडगे जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए इस शिविर का शुभारंभ किया । शिविर में राज. सरकार स्वास्थ्य विभाग की जनता क्लीनिक के स्वास्थ्य अधिकारियों /कर्मियों डॉ सुरेन्द्र चौधरी, डॉ गोविंद ओझा , डॉ अशोक कुमार, भीखम चंद पुरोहित, सफ़ीना खान व सुनील तंवर ने बी पी व शुगर की जांच में सहयोग किया एवं विजन स्प्रिंग फाउंडेशन के डा. राजकुमार व अन्य स्टाफ विवेक कुमार , अजय द्वारा नेत्र जांच की गई । बसीटा धोबी (रजक) समाज , बीकानेर के अध्यक्ष गोपाल बानिया और सचिव रघुबीर भाटी ने जांच स्टाफ का माला पहना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया और बताया कि आज के इस जांच शिविर में 108 सर्वसमाज की महिलाओं व पुरुषों की निःशुल्क जांच की गई । आज के इस जांच शिविर में बासीटा धोबी समाज के कार्यकर्ताओं एवं अन्य समाज सेवी राजीव शर्मा, दिनेश शर्मा तथा एडवोकट दीपक गौड़ ने शिविर में उपस्थित होकर सहयोग किया जिनकोअध्यक्ष गोपाल बानिया एवं सचिव रघुबीर भाटी ने धन्यवाद दिया और उनका आभार जताया ।




No comments