एसबीआई क्योंस्क संचालको ने शाखा प्रबंधक कों शौपा ज्ञापन।
राकेश कुमार पंवर। चानी /गजनेर।बुधवार कों विभिन्न मांगो को लेकर कियोस्क संचालको ने शाखा प्रबंधक को ज्ञापन शौपा और हड़ताल पर रहे, ग्रामीण क्षेत्र मे ग्राहक सेवा केंद्र बंद होने से आमजन को परेशानी हुई, चानी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मुकेश पंवार ने बताया की राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत पॉलिसी करवानी होती है। लेकिन आम नागरिक इसमें किसी भी प्रकार की रूचि नहीं लेता साथ ही बैंक कियोस्क संचालको पर जबरदस्ती दवाब बनाकर टारगेट देता है टारगेट पूरा नहीं होने पर जीएसटी कमिशन काटा जाता है ग्राहक सेवा केंद्र बंद होने से आम जन को भी लेन -देन के लिए बैंक से करना पड़ा साथ पँवार ने बताया की चानी सीएसपी से नियमित तीन से चार लाख के बिच ट्रांजेक्शन होता है ग्राहक सेवा केंद्र बंद होने से बैंक कों घाटा लगा,मुकेश कुमार,हर्ष पंवार,भंवर लाल शर्मा,राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।




No comments