ब्रेकिंग न्यूज़

जैतसर गौशाला प्रांगण सोमवार से श्रीराम कथा का सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजित किया।

जैतसर/श्रीगंगानगर ।गौशाला प्रांगण में 7 अगस्त, सोमवार से श्रीराम कथा का सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रातः 10:15 श्री दुर्गा मंदिर से मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य मुख्य मार्गों से होती हुई गौशाला कथा स्थल पर पहुंची, जिसमें असंख्य माताओं बहनों ने अपने सर पर कलश धारण कर कलश पर नारियल रखकर अशोक वृक्ष के पत्ते लगाकर ईश्वर से अपनी वांछित कामनाओं सहित इस कलश शोभा यात्रा में शामिल हुई। कथा स्थल पर पहुंचकर वहां श्रीराम चरितमानस को, श्रीराम भगवान को प्रणाम कर कलश स्थापित किये, व्यास पीठ की परिक्रमा कर भजन कीर्तन भी किए। कार्यक्रम में श्री कृष्ण गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष एवं मंडी के उद्योगपति सतीश मित्तल ने सपत्नी शामिल होकर यजमान का दायित्व निर्वहन किया। यह कथा रायसिंहनगर के धर्म संघ संस्कृत महाविद्यालय के गुरु जी सज्जन जी तिवारी की प्रेरणा से उन के सानिध्य में उनके शिष्य पंडित रूपेश शास्त्री द्वारा इनकी टीम सहित कथा वाचन किया जा रहा है। निरन्तर प्रतिदिन सांयकाल 4 बजे से 6.30 बजे अथवा हरि इच्छा तक संगीतमय सात दिवसीय श्रीराम कथा का गायन किया जाएगा। क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है और प्रथम दिवस बहुत भारी संख्या में माताओं और बहनों ने भारी उत्साह के साथ पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई, कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित किया, अंत में आरती पश्चात प्रशाद वितरण किया गया। कथा वाचक पंडित रूपेश शास्त्री ने बताया कि इस कथा में श्रद्धालुओं व भक्तों द्वारा जो चढ़ावा रुपये, पैसे आरती अथवा थाली में आयेंगे, वे सब गऊओं के निमित ही गौशाला को गऊओं के लिए सहयोग के रूप में दिए जाएंगे। श्रीरामकथा का यह प्रथम दिवसीय कार्यक्रम अति प्रशंसनीय व अति सराहनीय रहा ।

No comments