बच्चे देश का भविष्य इनका विकास ही देश का विकास।
बीकानेर ।राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिनियाला में श्रीराम लाइफ इन्सुरेंस की तरफ से प्राथमिक कक्षाओं के बच्चो के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने दिए गए विषयों पर चित्र बना अपनी कला को प्रदर्शित किया। इन्ही चित्रो में से प्रथम ओर द्वितीय आये विद्यार्थियों को कंपनी की तरफ से पुरस्कार वितरित किये गये। इस कार्यक्रम में श्री राम लाइफ इन्सुरेंस कंपनी बीकानेर के एरिया बिजिनेस हेड अभय पारीक ने बताया कि बच्चे देश के भविष्य है और इनका विकास ही देश का विकास हैं। पारीक ने कम्पनी द्वारा समाज हित में किये जा रहे विभिन्न कार्यो को बताया। विद्यालय प्राचार्य सुनील त्रिपाठी ने कहा कि रचनात्मक कार्यो से बच्चों का शारिरिक विकास के साथ बौद्धिक विकास भी होता हैं। सिनियाला गांव के समाज सेवी श्रीराम लेघा ने भी बच्चों से रचनात्मक कार्यों की अपील की। इस आयोजन में कम्पनी के नोखा प्रभारी सांवर लाल घिंटाला के साथ विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।




No comments