सेक्टर ऑफिसर्स (अतिरिक्त) का प्रशिक्षण आयोजित।
बीकानेर, 16 अगस्त। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बुधवार को सेक्टर ऑफिसर्स (अतिरिक्त) का प्रशिक्षण रवींद्र रंगमंच में आयोजित किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) जगदीश प्रसाद गौड़ ने सेक्टर ऑफिसर्स के दायित्वों एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि प्रशिक्षण गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपने दायित्वों और अधिकारों को समझें। प्रत्येक सेक्टर ऑफिसर अपने क्षेत्र का दौरा करें। सभी आवश्यक जानकारियां संकलित करें और रिटर्निंग अधिकारी से समन्वय रखें। एडीपी गजेंद्र सिंह राठौड़ ने सेक्टर ऑफिसर्स के लिए उपयोगी धाराओं की जानकारी दी।




No comments