ब्रेकिंग न्यूज़

जेसीआई बेंगलुरु कॉस्मो द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यशाला का आयोजनजेसीआई रुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अलेक्ज़ेंडर पोटापेंको रहे मुख्य अतिथि।


बैंगलोर।जेसीआई बेंगलुरु कॉस्मो द्वारा के सीएमएस जैन कॉलेज में बिज़नेस कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया । कॉस्मो अध्यक्ष दिनेश मरोठी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज की तकनीकी दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हम इस वर्कशॉप के माध्यम से युवाओं को एक नए और उद्यमिता भरा करियर की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जेसीआई रुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अलेक्ज़ेंडर पोटापेंको ने जेसीआई बेंगलोर कॉस्मो के कार्यों की सराहना करते हुए AI के साथ जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अपने विचार साझा किए और यह स्वीकार किया कि AI भविष्य की तरफ बढ़ता है। विशेषतौर से युवाओं को तकनीक के साथ चलना चाहिए नहीं तो हम युग से पीछे रह सकते हैं । मुख्य प्रशिक्षक पुलकित बाजोरिया एवं प्रकाश सेल्वराज ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कि उपयोगिताओं को समझाते हुए इसे उपयोग करने के विभिन्न टूल्स के बारे में जानकारी दी । उन्होंने चैट जीपीटी, इमेजिन आदि को उपयोग करने का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया ।इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप के माध्यम से, JCI बैंगलोर कॉस्मो ने युवाओं को नए दिशाओं में अपनी करियर बनाने का अवसर प्रदान किया है और उन्हें तकनीकी जगत में एक नई पहचान बनाने का मार्ग दिखाया है।कार्यक्रम का शुभारंभ जेसीआई संकल्प एवं मिशन से किया गया । 
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का जेसीआई द्वारा स्मृति चिन्ह एवं शॉल से सम्मान किया गया।इस कार्यशाला के सफल आयोजन में उपाध्यक्ष जयेश जैन, समन्वयक भारत रुनवाल, नरेंद्र चोरडिया, कैलाश जैन आदि का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान अध्यक्ष श्रेया जैन पूर्व अध्यक्ष रतन कटारिया, गौरव जैन राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय बैद,
उपाध्यक्ष ख़ुशी बोराना, अक्षय चावत, सह सचिव कैलाश नंगावत, भावना कटारिया, निखिल बाफ़ना, मुकुल गांधी की विशेष उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन सचिव सलोनी पुनमिया ने किया।

No comments