अवैध टावर के विरोध में मोहल्ले वासियों ने कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन।
बीकानेर के वार्ड संख्या एक में बंगला नगर स्थित सब्जी मंडी में टावर लगाने के विरोध में मोहल्ले वासियों ने आज जिला कलेक्ट्री के समक्ष प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय हिन्दू सती संगठन के बैनर तले लोगों ने प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और बताया कि जिस भवन पर टावर लगाया जा रहा है, वह जर्जर हालत में है और गिरकर कभी भी हादसा हो सकता है। संगठन के हेमंत कातेला ने बताया कि इस बात शिकायत न प्रशासन सुन रहा है, न पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा रहा।




No comments