ब्रेकिंग न्यूज़

मित्रता दिवस पर अनोखी पहल, वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ।

जयपुर ।राजस्थान विश्वविद्यालय में शोध छात्रों द्वारा निरंतर पिछले छ वर्षो से मित्रता दिवस पेड़-पौधो के साथ मनाया जाता है। इसी कड़ी में राजस्थान विश्वविद्यालय के भगतसिंह पार्क में वृक्षारोपण किया गया और इनके देखरेख की शपथ ली गई।
कार्यक्रम संचालक दीनदयाल सैनी प्रदेश प्रवक्ता रेसला ने बताया कि प्रतिवर्ष मित्रो द्वारा मित्रता दिवस प्रकृति के साथ मनाया जाता है। आज के दिन 51 पौधे रोपे जाते है, सभी एक मित्र की तरह उनकी सार-संभाल करते है। पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ.देवेंद्र सैनी, नर्सेज प्रदेश अध्यक्ष रमेश सैनी, डॉ.अशोक जाट, डॉ.रामसिंह सामोता, रामस्वरूप ओला शोध छात्रसंघ अध्यक्ष, डॉ.महेंद्र जाट, दिनेश सैनी, राहुल, विक्रम सहित सैकड़ों शोधार्थी वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, शोधार्थी छात्रों की ओर से अभी तक करीब 500 पौधे लगाए जा चुके है, जिससे भगत सिंह पार्क व आसपास हरियाली में लोग नियमित व्यायाम व स्वच्छ वातावरण का लाभ प्राप्त कर रहे है।

No comments