जैतसर उप तहसील को नए जिले अनूपगढ़ से हटाकर श्रीगंगानगर जिले में ही रखने हेतु जैतसर संघर्ष समिति ने आंदोलन को दी तेज गति।
जैतसर/श्रीगंगानगर ।उप तहसील जैतसर को नए जिले अनूपगढ़ में न रखकर जिला श्रीगंगानगर में शामिल किए जाने हेतु गत 11 दिनों से जैतसर के गांधी चौक में जैतसर संघर्ष समिति द्वारा शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन अनवरत किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस विषय में 11 दिवस पूर्व ग्रामपंचायत जैतसर के अंर्तगत आने वाली आठों पंचायतों की सार्वजनिक बैठक में सूरतगढ़ की पूजा भारती छाबड़ा जो नशा व शराब बंदी आंदोलन की राष्टीय अध्यक्ष हैं, के द्वारा इस उपक्रम में अध्यक्षता किए जाने पर मंडी बंद की गई थी और एक विशाल जुलूस के रूप में रैली भी निकाली गई थी तथा नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया गया, तदुपरांत समय पाकर एक शिष्टमण्डल पूर्व में जिला कलेक्टर से भी मिला और अभी गत दिवस पूर्व सात सदस्यों का एक शिष्टमंडल पूर्व सरपंच नत्थूराम सेतिया, व्यापारी सुरेश गोयल, विष्णु खेमका, सुनील सेन, अंकित गोदारा, हीरालाल जैसल, रामप्रकाश गजरा सहित परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से भी मिले और उन्हें मंडी वासीयों के आक्रोश से भी अवगत करवाया तथा नशा व शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा के नेतृत्व में जयपुर सचिवालय मुख्य सचिव से मिला व ज्ञापन दिया और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। यद्यपि मुख्य सचिव से आश्वासन मिला लेकिन सन्तुष्टि जनक कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण साँय पुनः ग्राम पंचायत भवन में सरपंच रविंद्र बाघला की अध्यक्षता में मंडीवासियों द्वारा विशाल मीटिंग रखी गई। जिसमें मुख्य रुप से इंद्रजीत रंधावा, मनीष गिरधर, पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश सेतिया, संयुक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष अजीत शर्मा, दीपू गौरिसरिया, बंशीधर छाबड़ा, लक्की गजरा, गंगा सिंह कुलचानिया, सुशील सारस्वत, जय जियाणी, कस्तूर चन्द कड़ेला सहित अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और सभा को संबोधित किया, तत्पश्चात नागरिकों द्वारा विरोध स्वरूप गांधी चौक से लेकर मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। आंदोलन कारीयों का कहना है कि सरकार ने अगर सुनवाई में देरी की तो चुनावों में इसके भयंकर नुकसान भुगतने पड़ेंगे। संघर्ष समिति का कहना है कि अति शीघ्र सम्भवतः आने वाली सुबह इसी क्रम में सुबह शाम की पुनः मीटिंग की जाएगी और नई रणनीति पर विचार किया जाएगा ।




No comments