ब्रेकिंग न्यूज़

पूनरासर मेला : दड़िया महाराज मंडल का सेवा शिविर 21 से, कन्हैयालालजी प्याऊ पर

दड़िया महाराज मण्डल का कन्हैया लाल जी प्याऊ पर 21 से 23 सितम्बर तक शिविर लगेगा। मधुदेवी की याद में सेवा शिविर। इस साल भी भादवे में पूनरासर बाबा का मेला भरा जाएगा। इस साल भी दड़िया महाराज का मण्डल कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर अपनी सेवाएं जारी रखेगा।
दड़िया महाराज मण्डल के अध्य्क्ष कन्हैयालाल व्यास ने बताया कि इस साल दड़िया महाराज की पोत्रवधु श्रीमती मधुदेवी की स्मृति में लगाया जायेगा। पिछले सालों की तरह ठंडा जल, स्नान सेवा, जलेबी पकौड़ी सब्जी की सेवा भक्तो के लिए जारी रहेगी। 21सितंबर से 23 सितंबर तक सेवा रहेगी। 23 सितम्बर को कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर महाप्रसाद रखा गया है।मण्डल के सचिव रामप्रकाश व्यास(रामजी) ने बताया कि इस साल भी हर साल की तरह महिलाओ के लिए स्नान के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। ताकि महिलाओ को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

No comments