एसीबी की बड़ी कार्यवाही,इस थाना क्षेत्र में तैनात कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार।
राकेश कुमार पंवार।बीकानेर। कोलायत बज्जू थान क्षेत्र में एसीबी के ट्रैप में फंसा घूसखोर। कांस्टेबल बनवारी लाल को एसीबी ने दबोचा 15 हजार की घूस लेते किया गिरफ्तार परिवाद की एवज में मांग रहा था रिश्वत एसीबी के एएसपी महावीर शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई। एसीबी के सीआई श्रवण ने दबोचा घूसखोर कास्टेबल बज्जू थाने की भूमिका भी संदेह के दायरे मे |सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार सुबह एसीबी की टीम ने ट्रेप अधिकारी श्रवण के नेतृत्व मे बज्जू थाना क्षेत्र के कॉन्स्टबल बनवारी लाल को 15000/-की रिश्वत लेते रेंगे हाथ पकड़ा, परिवादी मनीराम बिश्नोई ने बताया की मेरे खिलाफ बज्जू थाने में लज्जा भंग व एसी -एसटी का मुकदमा दर्ज है उस मुकदमे की फाइल को बंद करवाने के लिए व फाइल खर्चा 15000 आने की बात कही, इसके बाद मनीराम की शिकायत की और एसीबी ने अपनी योजना के तहत बनवारी लाल को ट्रेप किया, ट्रेप दल में राजवीर सिंह,नरेंद्र कुमार,रतन सिँह,हरी राम मनोहर लाल व भगवान दास कांस्टेबल साथ थे




No comments