भगवान श्री गणेश जन्मोत्सव के बैनर का विमोचन हुवा।
बीकानेर ।भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा , श्री विप्र महासभा , ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से आहूत 11 वा चातुर्मास पूजन अनुष्ठान भादवा मास में जारी है । आयोजन के प्रभारी लीलाधर आसोपा ने बताया कि 11 वे चातुर्मास पूजन अनुष्ठान के अंतर्गत गणेश चतुर्थी पर “भगवान श्री गणेश जन्मोत्सव “ का दिव्य अनुष्ठान 19 सितम्बर 2023 को ज़िले/शहर के 108 मंदिरों में होगा इस अनुष्ठान के बैनर का विमोचन धनिनाथ गिरी मठ पंच मंदिर कोटगेट बीकानेर के प्रांगण में चित्रकूट के स्वामी श्री सलीलदास जी महाराज के सानिध्य में एवम् 11 वे चातुर्मास पूजन अनुष्ठान में समर्पित पंडित श्री योगेन्द्र कुमार दाधीच ( राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभोम महासभा, राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा , राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ) की मंगल उपस्थिति एवम् शिक्षाविद् श्री श्रवण पालीवाल , श्री छन्याती ब्राह्मण महासंघ बीकानेर के अध्यक्ष श्री भँवरलाल व्यास , वेदशास्त्री पंडित श्री प्रकाश शर्मा , वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ओमप्रकाश भादानी श्रीमती सम्पत दायमा प्रधान संपादिका सनातन दर्पण के विशिष्ट आतिथ्य में हुवा इस अवसर पर वयोवर्द्ध श्री चाँदमल सोनी सोनी मठ के मैनेजर श्री मोहनलाल सोनी श्री भवानी सेवग पुजारी श्री रामचंद्र श्रीमती रमी देवी लक्ष्मी देवी सरस्वती देवी रामनिवास सारस्वत गोविंद पारीक जसकरण शर्मा अंकित पारीक निशान्त शर्मा गोविंद ओझा सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे। 11 वे चतुर्मास पूजन अनुष्ठान के अंर्तगत गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 का पर्व “भगवान श्री गणेश जन्मोत्सव “ के रूप में मनाया जाएगा जो दिव्य आलोकिक एवम् विशेष अनुष्ठान होगा । यह मुख्य अनुष्ठान लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर स्थित गढ़ गणेश मंदिर में प्रातः 10.15 बजे भक्ति संगीत के साथ शुरू होगा जिसमें वैदिक मंत्रोचार से गणेश जी का पूजन ,अभिषेक ,गणेश कथा का वाचन कर सवा मण मोदक (लड्डू) का भोग गणेशजी को अर्पित किया जायेगा महाआरती के पश्चात सवा मण दिव्य प्रसाद का वितरण सभी उपस्थित भक्तों को सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित गणेश जी की तस्वीरो के साथ किया जायेगा ।108 मन्दिरो में सामूहिक पूजन अनुष्ठान
पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच के 11 वे चातुर्मास पूजन अनुष्ठान के अंर्तगत किया जा रहा है जिसमें सभी सनातन धर्मावलम्बियों की सहभागिता एवम् सभी को दिव्य आलोकिक विशेष अनुष्ठान की फल प्राप्ति के उद्देश्य से जिले / शहर के 108 भगवान श्री गणेश के मंदिरों में पूजन , आरती एवम् भोग के आयोजन रखे गये है जिनमे सनातन भक्तों के द्वारा अपने-अपने निवास स्थान के नजदीक स्थित गणेश मंदिरों में 19 सितंबर को प्रातः 7.00 से मध्याह्न 12.15 तक एक साथ पूजन आरती करके मोदक का भोग अर्पित किया जाएगा तथा प्रसाद उपस्थित भक्तों कों वितरित किया जाएगा । 11 हज़ार तस्वीरे अभिमंत्रित होगी भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के अन्तर्गत भगवान श्री गणेश जी की 11 हज़ार तस्वीरो को सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित करने का सात दिवसीय अनुष्ठान 13 सितंबर 2023 बुधवार को प्रातः 9.15 बजे गढ़ गणेश मंदिर श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर बड़ा बाज़ार बीकानेर में शुरू होगा।108 मंदिरों में दिव्य होगा सामूहिक पूजन श्री गणेश जन्मोत्सव 19 सितंबर 2023 पर शहर / ज़िले के 108 भगवान गणेश के मंदिरों में सनातन भक्त अपना नाम ब गोत्र के साथ संकल्प लेते हुए शहर , प्रदेश, देश की खुशहाली के साथ अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूजन आदि करेंगे ।
एक मंदिर की पूजा भी 108 मंदिरों की पूजा की फलदाई होगी
शास्त्रों के अनुसार सामूहिक पूजन अनुष्ठान का फल शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को मिलता है भादवा मास में आहूत कियें जा रहे 108 मंदिरों के सामूहिक पूजन अनुष्ठान में एक मंदिर में संकल्प के साथ पूजन व आरती आदि करने वाले सनातन भक्तों को संपूर्ण 108 मंदिरों में पूजन एवं आरती आदि का दिव्य व अलौकिक फल मिलेगा ।




No comments