ब्रेकिंग न्यूज़

मैं बेदाग और ईमानदार हूं : केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल खूब बोले, बेबाक बोले।

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर की ओर से शगुन पैलेस, रोडवेज बस स्टेंड के सामने प्रेसवार्ता आयोजित की गई। पत्रकारों से संवाद के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल खूब खुलकर बोले। खूब बोले। उन्होंने अपने से संबंधित सभी सवालों के जवाब दिए। राजस्थान में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा बनने को लेकर उन्होंने इस पार्टी के निर्णय पर छोड़ते हुए कहा कि यह पार्टी का काम है।
पार्टी के बड़े चेहरे के संबंध में नाम लिए बगैर पूछे गए सवाल के जवाब में इसी तर्ज पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने भी नाम लिए बिना ही कहा कि वह पार्टी की हर गतिविधि में शामिल है और हाल ही में हुई बैठक में भी वे शामिल रहे थे। इसी प्रकार अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपी के संबंध में भी उन्होंने इसे निराधार बताया और एक समारोह में अपनी प्रशंसा कर टिकट मांगने का दृष्टांत बताया तथा वर्तमान मुख्यमंत्री के प्रति भी एक अधिकारी द्वारा की जा रही टिप्पणी का उदाहरण देते हुए मंत्री मेघवाल ने कहा कि मैं ईमानदार हूं।प्रेसवार्ता में अलवर सांसद बाबा बालक नाथ, चौमू विधायक रामलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बीकानेर संभाग प्रभारी सी.आर. चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष यात्रा बीकानेर संभाग संयोजक श्रवन सिंह बगड़ी मौजूद रहे।

No comments