ऊर्जा मंत्री ने श्रीकोलायत में किया विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास।
राकेश कुमार पंवार। श्रीकोलायत।ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बुधवार को श्रीकोलायत में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया| जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री भाटी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार ने प्रतिबद्धता के साथ अभूतपूर्व फैसले लिए हैं।
कोलायत उपखंड पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण होने से एपिडेमियोलॉजी एवं लैब टेक्नीशियन यहां पोस्टेड होंगे। अभी तक इस सीएचसी के क्षेत्र में यदि कोई संक्रामक रोग का आउटब्रेक होता है तो जिला स्तर से टीम आकर ब्लड सैंपल इत्यादि इकट्ठे करती थी। यह ब्लड सैंपल मेडिकल कॉलेज की माइक्रोलॉजिक विभाग एवं बायोकेमेस्ट्री विभाग की लैबोरेट्री में भेजे जाते हैं । इस प्रक्रिया में काफी समय लगता है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट हाल का निर्माण होने से इंफेक्शन कंट्रोल टीम यही उपलब्ध होगी, जिससे किसी भी रोग का आउटब्रेक होने पर त्वरित कार्यवाही करना संभव होगा। साथ ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री का निर्माण होने से हाई टेक्नोलॉजी मशीन यहां उपलब्ध होगी जिससे कि उच्च स्तरीय राज्य जैसे एलिसा, डेंगू जांच, कॉविड-19 जांच यहां पर होने से आउटब्रेक की स्थिति तीव्र गति से निपटने में मदद मिलेगी। इस कार्य पर 76.40 लाख रुपए व्यय किए गए हैं।
इस अवसर पर झंवर लाल सेठिया, सरपंच कोलायत बजरंग पंवार,सरपंच खारी राजूराम उपखंड अधिकारी राजेंद्र चौधरी, रामदेव मूंड, मनीष सेठिया, नरेगा लोकपाल किशोर सिंह राठौड़, उप प्रधान रेवन्तराम संवाल, जिला परिषद सदस्य मोहन दान चारण, गणपत राम आदि उपस्थित थे।




No comments