रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवा में जुटी कई समितिया।
राकेश कुमार पंवार। चानी \गजनेर।भादवे का महीना लगते ही बाबा रामदेव के दरबार रुणिचा धाम जाने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा शुरू कर देते हैं। जगह-जगह पर पैदल यात्रियों का सेवा समितियां के द्वारा भव्य स्वागत किया जता है और सेवा भावना से आव भगत भी की जाती है। ऐसा ही कुछ नजारा चानी व चांडासर, चानी से कोलायत के बिच में भी देखने को मिल रहा है। रुणिचा धाम पैदल जाने वाले सैकड़ों यात्री गजनेर, चांडासर, होते हुए चानी पहुंच रहे हैं। चानी से कोलायत पहुंचकर कपिल सरोवर मे स्नान आदि करके फिर रामदेवरा के लिए रवाना हो जाते है,पैदल जाने वाले यात्रियों की सेवा करने के लिए जगह-जगह सेवा समितियां लगी हुई है। स्थानीय और बीकानेर की कई समितियां जो मिलकर श्रद्धालुओं की तन मन धन से सेवा कर रहे हैं जगह-जगह पर लंगर,चाय, नाश्ता, मेडिकल सेवा सहित अन्य सेवाएं लगी हुई है। इन दिनों चानी की धरा जय रामसापीर के जयकारों से गूंज रही हैं। सेवादारों के द्वारा पैदल यात्रियों के पैरों पर मसाज करते हुए भी देखा जा रहा है।सेवा समितियां के द्वारा पैदल यात्रियों की सेवा की जा रही है। गणेश सेवा समिति के सेवादार पवन कुमार भाटी ने बताया की सेवा समितियां के द्वारा प्रतिवर्ष पैदल यात्रा की सेवा की जाती है। उन्होंने बताया कि हमारे साथ आए सेवादल और स्थानीय क्षेत्र के श्रद्धालु भी अपनी इच्छा से सेवा समितियां के पास पहुंचे हैं और पैदल जाने वाले यात्रियों की सेवा करते हैं।साथ ही भाटी ने ने बताया कि जगह-जगह पर चाय, नाश्ता, लंगर, मेडिकल सेवा,फल, फ्रूट, दूध छाछ सहित अन्य सेवाएं स्थानीय श्रद्धालुओं के द्वारा दी जाती है।
श्रीगंगानगर, पदमपुर, करणपुर, रायसिंहनगर सहित अन्य शहरों से रुणिचा धाम जाने वाले पैदल यात्री चानी से होकर गुजरते हैं। सेवा समितियां में पैदल यात्रियों की सेवा करने की होड़ सी लगी हुई है। सेवा समितियां पर देखा जा रहा है कि स्थानीय श्रद्धालु पैदल जाने वाले यात्रियों को पकड़ पकड़ कर सेवा समिति में ले जा रहे हैं और उनकी आव भगत कर रहे हैं।पैदल जाने वाले यात्री और सेवादार बाबा रामदेव के भजनों पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।माहरो बाबो कद आसी,कीर्तन की है रात,बाबा आज थाणे आणो है, नीले की असवारी, माहरो हेलो सुनो जी रामापीर सहित अन्य भजनों पर बाबा रामदेव के श्रद्धालु थीरकते हुए अपनी यात्रा जारी रख रहे हैं। जगह-जगह पर सेवा समितियां में स्थानीय गायक कलाकारों के द्वारा भी बाबा रामदेव का गुणगान किया जा रहा है।




No comments