ब्रेकिंग न्यूज़

गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ “मित्र मंडल” रूणेचा पैदल यात्री संघ, गुसाईसर बड़ा से पैदल यात्री रवाना होंगे कल, मंगलवार से होंगे क्षेत्र के सभी संघ रवाना।

श्रीडूंगरगढ़।भादवा महीना आते ही भक्तों के कदम अपने आप अपने देवताओं के दर्शन के लिये चल पड़ते है। आज श्रीडूंगरगढ़ का प्रथम रुणेचा पैदल यात्रा संघ मित्र मंडल रूणेचा पैदल यात्री संघ गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े, ऊंट-घोड़ो की झांकियों के साथ रवाना हुआ। संघ रवाना होने से पूर्व मुख्य बाजार स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में ज्योत प्रज्ज्वलित कर दर्शन करके रवाना हुए। कस्बे के मुख्य समाजसेवी ओमप्रकाश राठी और तुलसीराम चोरडिया ने संघ को रवाना किया। संघ के व्यवस्थापक राजगुरू पं देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं के लिये संघ में अलग से व्यवस्था रखी गयी है। संघ का प्रथम विश्रामस्थल विनोदगिरी गुसाई के फार्म हाउस पर हैगुसाईसर बड़ा से रामदेवरा दर्शन के लिये कल रवानगी
गुसाईसर बड़ा से रूणेचा पैदल यात्री संघ कल 12 सितंबर को दोपहर 1.15 गुसाई जी रामदेव जी मंदिर गुसाईसर बड़ा से रामदेवरा के लिए रवाना होगा। संघ के सचिव ताराचन्द सारस्वत ने बताया कि हर साल साल की भांति इस साल भी पैदल यात्री संघ बड़े धूम धाम से गाजे-बाजे के साथ रवाना होगा।

No comments