कल होगी झोरड़ा पैदल संघ की रवानगी।
संवादाता ।धर्मचंद सारस्वत ।खारड़ा।मखमल बेळू रेत,रमै नित राम जठै।मुरधर म्हारो देश,झोरडो़ गांव जठै॥हरिराम बाबा धाम झोरड़ा के लिए खारड़ा से कल पैदल यात्री संघ की रवानगी होगी रवानगी कल दोपहर दो बजे होगी ।
संघ संचालक नोरंगलाल और पूनमचंद सारस्वत ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खारड़ा से झोरड़ा के लिए पैदल यात्री संघ बड़ी ही धूम धाम से रवाना होगा लगभग 150 यात्रियों का यह संघ चतुर्थी को झोरड़ा पहुंच कर धोक लगायेगा ।
बता दे की झोरड़ा के बाद खारड़ा में बाबा हरिराम जी बड़ी मान्यता है गांव के बुजुर्ग रामपाल महाराज ने बताया की इस गांव में हरिराम बाबा की बड़ी कृपा रही हैं इस गांव में आज तक किसी भी व्यक्ति की सर्प दंश से मृत्यु नही हुई है
मंदिर पुजारी श्रवनदास स्वामी ने बताया की बाबा के मन्दिर पर चतुर्थी की शाम को जागरण का आयोजन रखा गया है




No comments