ब्रेकिंग न्यूज़

जिला स्तरीय स्कूल विज्ञान मेले का शुभारंभ

बीकानेर।56वी जिला स्तरीय विज्ञान क्विज एवं सेमिनार तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय मेजर जेम्स थॉमस स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज शुरू हुआ मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं रिसर्च ऑफिसर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सुनील कुमार बोड़ा थे प्रिंसिपल श्रीमती नजीमा अजीज तथा आयोजन कमेटी में विपिन जैन व प्रमोद शर्मा थे ऑडी मोटर के राजेंद्र चतुर्वेदी व यशपाल प्रोग्राम सहयोगी थे बोड़ा ने बताया ने देश की उन्नति में विज्ञान की अहम भूमिका रहती है छात्रों में स्किल डेवलपमेंट तथा विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए इस कार्यक्रम की अति आवश्यकता पर प्रकाश डाला। जिले के वरिष्ठ व्याख्याता के समूह से  जूरी का दायित्व निभाया जा रहा है उनके द्वारा चुने गए छ मॉडल को राज्य स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। 

No comments