2 अक्टूबर गांधी जयन्ती के अवसर पर इंडियन स्टैण्डर्ड इंग्लिश स्कूल की ओर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गईI
बीकानेर।इंडियन स्टैंडर्ड इंग्लिश स्कूल की ओर से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी जयंती के मौके पर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई इस अवसर पर विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा रैली के माध्यम से घर घर साफ सफाई का संदेश दिया गया तथा मोहल्ले एवं शहर कि सफाई के लिए विद्यार्थियों ने पोस्टरों और तख्तियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दियाI
हमारे शहर बीकानेर के जिला कलेक्टर साहब की मंशा है कि हमारा शहर स्वच्छ रहे तथा यहाँ के निवासी स्वस्थ रहेंI इसी संदेश को जन जन तक पहुँचाने के लिए विद्यालय की तरफ से यह एक छोटा सा प्रयास हैIइस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर मुमताज़ अहमद ने इस बात से अवगत कराया कि पैगंबर ए इस्लाम ने फरमाया कि रास्ते से कूड़ा कंकर को हटाना सदका है तथा सफाई ईमान का हिस्सा हैI
गांधी जी ने भी स्वच्छ भारत के सुनहरे सपने को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम किया तथा अपने आश्रम में इसका अभ्यास भी करवायाI
रैली को सफल बनाने में वसीम अब्बासी, साजिद अली, अनस, अनवार बेग, मुस्तक़ीम सर, नजमा, सूफिया, रुखसाना, रुखसार, जन्नत आदि ने योगदान दियाI
*रिपोर्टर मोहम्मद जब्बार सोलंकी*




No comments