ब्रेकिंग न्यूज़

थाना सूरजगढ़ व डीएसटी टीम झुन्झुनू की बड़ी कार्यवाही, 8208 लीटर अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी जब्त।

झुन्झुनू।देवेन्द्र कुमार बिश्नोई IPS पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू ने बताया कि अति. पुलिस अधीक्षक गिरधारीलाल शर्मा RPS के निर्देशन व शिवरतन गोदारा RPS वृताधिकारी चिड़ावा के सुपरवीजन में लोकल स्पेशल एक्ट के तहत कार्यवाही हेतु थानाधिकारी सूरजगढ़ तथा डीएसटी टीम झुन्झुनू द्वारा आज दिनांक 18.10.2023 को आरोपीगण विजय कुमार, मुकेश, विनोद कुमार व विजेन्द्र को गिरफ्तार कर देशी शराब के कुल 950 कार्टून में 45800 प्लास्टिक के पाउच में भरी हुई 8208 लीटर शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त कैन्टर गाड़ी व नेक्सॉन गाड़ी को जप्त किया गया।
गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मध्यनजर कार्यवाही हेतु दिनांक 18.10. 2023 को पुलिस थाना सूरजगढ़ व डीएसटी झुन्झुनू द्वारा अगुवाना तिराहा पर सरप्राईज एलिमेंट रखते हुए संयुक्त नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की एक नेक्सॉन गाडी नंबर RJ 02 CE 6584 को जांच के लिए रोका गया। नेक्सॉन में सवार दो व्यक्तियों से गाडी की तलाशी बाबत कहा तो सकपका गए व इधर-उधर बगले झांकने लगे। पूछताछ पर उन्होंने बताया कि हमारी गाड़ी में अवैध शराब भरी है तथा हमारे पीछे हमारी एक और लाल रंग की कैन्टर गाड़ी आ रही है जिसमें भी शराब भरी है। इतने में एक लाल रंग की कैन्टर गाड़ी नंबर RJ14GH 0465 आई। जिसको रोका गया तो कैन्टर में सवार दो व्यक्तियों से गाड़ी में भरे हुए सामान के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गाड़ी में देशी शराब की पेटियां भरी हुई है।
जांच में नेक्सॉन गाड़ी में ढोला मारू सादा देशी शराब के 10 खाखी रंग के गते के कार्टूनों में 480 प्लास्टिक के पव्वे जिनमें शराब भरी हुई तथा कैन्टर गाड़ी में ढोला मारू सादा देशी शराब के 940 खाखी रंग के गत्ते के कार्टूनों में 45120 प्लास्टिक के पव्वे जिनमें शराब भरी हुई मिले।इतनी भारी मात्रा में देशी शराब अपने कब्जे में रखकर परिवहन करने हेतु मुलजिमान से अनुज्ञापत्र व लाईसेंस तथा परिवहन के परमिट बाबत पूछा लेकिन उनके पास कोई अनुज्ञापत्र व लाईसेंस तथा परिवहन का परमिट नहीं होना पाया गया। आरोपीगण का उक्त कृत्य जुर्म धारा 19 / 54 राज. आबकारी अधिनियम 1950 के उल्लंघन होना पाए जाने पर अवैध शराब को जब्त किया जाकर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपीगण विजय कुमार, मुकेश, विनोद कुमार व विजेन्द्र को गिरफ्तार किया जाकर अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त कैन्टर गाड़ी व नेक्सॉन गाड़ी को जब्त किया गया। पुलिस थाना सूरजगढ़ पर आरोपीगण के खिलाफ अभियोग पंजीबद्ध किया गया।गठित टीम थाना सूरजगढ़। 

1. भजनाराम उनि थानाधिकारी सूरजगढ़ ।

2. दिनेश कुमार मु.आ. 81 प्रभारी साईबर सैल झुन्झुनू ।

3. प्रवीण कुमार एचसी 09 पुलिस थाना सूरजगढ़ । 

4. अनिल कुमार कानि. 315 पुलिस थाना सूरजगढ़ ।

5. अमित कुमार कानि. 1581 पुलिस थाना सूरजगढ़ । 

6. प्रदीप कुमार कानि. 1351 पुलिस थाना सूरजगढ़। 

7. रवि कुमार कानि. 1348 पुलिस थाना सूरजगढ़ ।

डीएसटी टीम जिला झुंझुनू-

1. शेरसिंह एएसआई प्रभारी जिला स्पेशल टीम झुन्झुनू। 

2. दिनेश कुमार कानि. 1328 जिला स्पेशल टीम झुन्झुनू।

3. अंकित ओला कानि. 1329 जिला स्पेशल टीम झुन्झुनू।

4. सुनिल कुमार कानि. 1314 जिला स्पेशल टीम झुन्झुनू । 

5. सुरेन्द्र काजला कानि. 1354 जिला स्पेशल टीम झुन्झुनू ।

6. सुनिल कानि 979 जिला स्पेशल टीम झुन्झुनू । 

7. सन्दीप कानि. 345 जिला स्पेशल टीम झुन्झुनू ।

8. बुलेश कुमार कानि. 181 जिला स्पेशल टीम झुन्झुनू । 

9. अमित मोटासरा कानि. 269 चालक जिला स्पेशल टीम झुन्झुनू।

विशेष योगदान- 

1 सुनिल कुमार कानि. 1314 जिला स्पेशल टीम झुन्झुनू। 

2 सुरेन्द्र काजला कानि 1354 जिला स्पेशल टीम झुन्झुनू।

मुलजिमान का नाम पता- 

1. विजय कुमार पुत्र श्री मुखराम जाति गुर्जर उम्र 28 साल निवासी बगु का बास पुलिस थाना हरसोरा जिला कोटपुतली ।

2. मुकेश पुत्र श्री भंवरलाल जाति मीणा उम्र 33 साल निवासी पवाणा पुलिस थाना मुकन्दगढ जिला झुन्झुनू ।

No comments