स्वच्छता अभियान के तहत कैरिज एवं वैगन कारखाना में सफाई अभियान चलाया गया।
बीकानेर।भारतीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पूर्व दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 को सुबह 10 बजे एक घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान, स्वच्छता ही सेवा अभियान कैरिज एवं वैगन कारखाना, बीकानेर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, कारखाना में इस अभियान का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री शिवराज छंगाणी, अध्यक्ष, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर एवं श्री विकास अग्रवाल, मुख्य कारखाना प्रबन्धक द्वारा किया गया, इस अभियान में कारखाना के 700 कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।




No comments