सम्यक दर्शन कार्यशाला में कुसुम जैन ने प्रथम व चंद्रा जीरावला ने प्राप्त किया द्वित्तीय स्थान चार हजार से अधिक संभागियों में जोधपुर सरदारपुरा के प्रतिभागियों ने रचा इतिहास।
जोधपुर। समण संस्कृति संकाय लाडनूं और अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुयी
सम्यक दर्शन कार्यशाला - 2023 में सरदारपुरा जोधपुर की कुसुम जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान व चंद्रा जीरावला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।तेयुप सरदारपुरा अध्यक्ष ने बताया गत अगस्त माह में तेयुप सरदारपुरा के तत्वावधान में साध्वी श्री कुंदन प्रभा जी के सान्निध्य में सम्यक दर्शन कार्यशाला का आयोजन किया था, जिसके अंतर्गत 100 से प्रतिभागियों नें आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की कृति शरीर और आत्मा पुस्तक पर आधारित इस कार्यशाला में अपनी रजिस्ट्रेशन कराया। दिनांक 10 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यशाला की मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें 4 हजार से अधिक संभागियों नें भाग लिया।
कार्यशाला समन्वय श्रीमती सविता तातेड नें बताया कि इस प्रतियोगिता का दिनांक 16 अक्टूबर को परिणाम की घोषणा हुयी जिसमें सरदारपुरा कार्यशाला की संभागी कुसुम जी जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम और चंद्रा जी जीरावला ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।साथ ही कार्यशाला का सुंदर और प्रभावी रूप से आयोजन करने पर तेयुप सरदारपुरा को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।




No comments