ब्रेकिंग न्यूज़

सीकेएनकेएच फाउंडेशन ने क्विज प्रतियोगिता के द्वारा मनाया गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती।

हैलाकंडी, असम।2 अक्टूबर 2023 को चलो कुछ न्यारा करते है फाउंडेशन के संचालक मंडल अध्यक्ष श्री राघव चंद्र नाथ जी ने अपने गांव में एक क्विज प्रतियोगिता कराई जिसमे बोहोत से बच्चो ने हिस्सा लिया।
सर्व प्रथम महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चरणों में पुस्पंजलि अर्पण के द्वारा प्रोग्राम की शुभारंभ हुई। इसके बाद क्विज प्रतियोगिता कराई गई।इस अवसर पर फाउंडेशन के अलग अलग बिभागो द्वारा महात्मा गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दी गई।
असम से फाउंडेशन के शिक्षा विभाग के निर्देशक श्री प्रित्तेश तिवारी जी ने श्रद्धांजलि दिया, बिहार से फाउंडेशन के खेल विभाग के निर्देशक श्री बबलू कुमार जी ने श्रद्धांजलि दिया तथा असम,मध्यप्रदेश,त्रिपुरा, बिहार, और छत्तीसगढ़ से कल्चरल विभाग के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दिए।प्रतियोगिता के पश्चात बच्चो को इनाम दिया गया।

No comments