सोशल फाउंडेशन की प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ।
राकेश कुमार।बिकानेर में पंचायत समिति सभागार मे एरिया कोऑर्डिनेटर तुलछी राम नायक की अगुवाई में प्रतिभा-समान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमान फैलीराम मीणा (ब्रांच मैनेजर) और विशिष्ट अतिथि रुपाराम धनेरु ( एरिया मैनेजर), एल आर चौटाला जी (एरिया मैनेजर) और कार्डिनेटर भागीरथ रेवाड़ ने शिरकत दी साथ मुख्य अतिथि जी ने मीटिंग को सम्बोधित करते हुए बताया कि संस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियों को सक्षम बनाने के उद्देश्य पर कार्य कर रही है जिसमें संस्था लोगो को बेटी की शादी में कन्या दान व कन्या के जन्म पर सहयोग राशी मुहिया करवाती हैं इसके साथ संस्था सामाजिक स्तर पर कर रही कार्य के बारे मे विस्तार से बताया व लोगो को सहायता के रूप में उपलब्ध करवाती है इसी के साथ मीटिंग में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संस्था के 18 प्रॉजेक्ट की पूरी जानकारी दी गई! इसमें शामिल होने वाले कार्यकर्ता आरिफ जी भुट्टा,केदार ज्योति ओमप्रकाश , शारदा खारा एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




No comments