ब्रेकिंग न्यूज़

करवा चौथ पूजन के साथ सुहागनों ने ली मतदान की शपथ।

बीकानेर। करवा चौथ के मौके पर खाजूवाला में महिलाओं ने पति की लम्बी आयु की कामनाओं के साथ व्रत रखा और पूजन के साथ मतदान का संकल्प भी लिया। पंचायत समिति खण्ड विकास अधिकारी सन्त कुमार मीणा ने बताया कि महिलाओं ने इस दौरान मतदान का संकल्प लिया। महिलाओं ने चौथ माता की कहानी सुनी । रात्रि में चन्द्रमा को अर्ध्य कर व्रत खोला तथा करवा चौथ पूजन के साथ मतदान की शपथ ली।
  करवा चौथ पूजन करते हुए जोड़ों ने शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ ली। मीणा ने बताया कि महिलाओं ने बढ चढकर इस शपथ में भागीदारी की और कहा कि वे मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती के अपने कर्तव्य को भी निभाएंगी और अन्य जोड़ों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।

No comments