राजस्थान बना कांग्रेस के कुशासन का शिकार, भाजपा जो वादा करती है उसे निभाती भी है।
बीकानेर/नोखा, 22 नवम्बर, 2023। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विजय संकल्प जनसभा का आयोजन नोखा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बिहारीलाल विश्नोई के समर्थन में खेल मैदान, राजकीय छोटूनाथजी उच्च माध्यमिक विद्यालय नोखा में किया गया। इस जनसभा में भारी संख्या में आमजन के साथ-साथ संत-महात्मा भी उपस्थित रहे। जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने वीर तेजाजी महाराज, गुरु जाम्भोजी महाराज, बाबा सिद्धरामदेवजी तथा पूज्य सन्त रामसुखदासजी की तपोस्थली को नमन करते हुए कहा कि हम जो वादा करते हैं उसे निभाते भी हैं, कांग्रेस के लोग हार के डर से अफवाह फैला रहे थे कि मैं नहीं आऊँगा लेकिन कहा जाता है रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाये पर वचन जाई। मैंने आने को जो वचन दिया था अतः मैं आपके बीच उपस्थित हूँ। कांग्रेस शासन के पाँच वर्ष बड़ी ही पीड़ा के हैं, वेदना के हैं, अव्यवस्था और अराजकता के हैं। कांग्रेस ने जो पीड़ा राजस्थान वासियों को दी है, जिस राजस्थान की परम्परा, गौरव पर, विरासत पर, संस्कृति पर हम गर्व करते हैं वही राजस्थान कांग्रेस के कुशासन का शिकार बना है। योगी ने कहा कि राजस्थान भ्रष्टाचार, महिला उत्पीडन, साइबर अपराध, महंगाई पर नम्बर वन बन चुका है। युवा के जीवन से खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस सरकार के शासन में सबसे अधिक पेपर लीक की घटनाएँ भी राजस्थान में ही हो रही हैं। यदि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार होती तो ऐसा कभी नहीं होता। ये लोग तो माफिया हैं, इन्हीं माफियाओं के इलाज के लिए हम लोगों ने उत्तर प्रदेश में बुल्डोजर का अनुसंधान किया है। प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में भारत की ताकत का एहसास पुरी दुनिया कर रही है। मोदीजी ने देश का सम्मान बढ़ाया है, देश की सीमाओं की सुरक्षा की है। कांग्रेस शासन में आतंकवादी, घुसपैठिये देश की सीमाओं से अन्दर घुस जाते थे लेकिन कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करते थे सिर्फ देखती रहती है। लेकिन आज यह नया भारत है छेड़ते नहीं है, पर जो छेड़ता है उसे छोड़ते भी नहीं हैं। जब देश के स्वाभिमान की बात आती है तो भारत उसके खिलाफ लड़ता है। भाजपा शासन ने कांग्रेस की समस्या का समाधान किया है। कांग्रेस ने अलगाववाद दिया, मोदीजी ने कनेक्टिविटी दी, आधारभूत सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाया है। कांग्रेस न तो देश का सम्मान बढ़ा सकती है, न भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा सकती है, न माफियाओं को नियन्त्रित कर सकती है, न बहन-बेटियों की सुरक्षा कर सकती है, ऐसी अव्यवस्था वाली कांग्रेस सरकार को शासन करने का अधिकार है क्या? अतः इस बार राज बदलना है, भाजपा बोलने में नहीं, काम को पूरा करके दिखाने में विश्वास करती है। नोखा से भाजपा के बिहारीलाल बिश्नोई को भारी मतों से जीता कर जयपुर भेंजे और फिर उनके साथ राम मन्दिर के दर्शन करने के लिए अध्योध्या भी आए। जनसभा को भाजपा प्रत्याशी बिहारीलाल बिश्नोई, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष जालमसिंह भाटी, झंवर, आत्माराम, कन्हैयालाल, आसकरण, मेघसिंह, अनोपसिंह, राजाराम, रामदयाल मेघवाल आदि ने भी सम्बोधित किया।




No comments