ब्रेकिंग न्यूज़

जनता माई-बाप, आपके आदेश की पालना मेरा कर्तव्य: बेनीवालवीरेंद्र बेनीवाल ने नामांकन प्रस्तुत कियाएक नामांकन कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तो दूसरा पर्चा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में


सिटी एक्स्प्रेस न्यूज़। दामोदर सरस्वत। लूणकरणसर।पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने सोमवार को लूणकरणसर विधानसभा सीट से विधायक प्रत्याशी हेतु अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।बेनीवाल ने दो नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जिनमें से एक कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तो दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में । नामांकन प्रस्तुत करने से पूर्व वीरेंद्र बेनीवाल ने भीमसेन चौधरी राजकीय महाविद्यालय के सामने आयोजित जन आशीर्वाद सभा को संबोधित किया बेनीवाल ने कहा कि जनता माई-बाप है और आज आप सभी के ही आदेश की पालना में मैं यहां अपना नामांकन प्रस्तुत करने उपस्थित हुआ हूं। उन्होंने कहा कि लूणकरणसर की जनता के आशीर्वाद से ही उनके पिता स्वर्गीय भीमसेन चौधरी इस धरती से छह बार और वे स्वयं दो बार राजस्थान की विधानसभा में पहुंचे। वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि उनके परिवार ने सेवा को ही संकल्प मानते हुए लूणकरणसर क्षेत्र के विकास को लेकर निरंतर कार्य किया है और करते रहेंगे। बेनीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी ताकत है। जन आशीर्वाद सभा को लूणकरणसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व पंचायत समिति के पूर्व प्रधान गोविंदराम गोदारा, बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा, सरपंच एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष राजाराम झोरड़, पूर्व प्रधान श्योदानाराम नायक पूर्व प्रधान प्रतिनिधि गोविंद राम मूंड,नापासर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल पड़िहार, मंडल अध्यक्ष भंवरलाल सारस्वत, पूर्व सरपंच कन्हैयालाल सारस्वत,रामरतन विश्नोई जैतपुर सरपंच मीरां देवी कंकड़वाला सरपंच भूरसिह बीका महाजन सरपंच प्रतिनिधि अजमल शेख आदि ने संबोधित किया। जन आशीर्वाद सभा में लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य जन व जागरूक मतदाता मौजूद रहे। नामांकन प्रस्तुत करने व जन आशीर्वाद सभा को संबोधित करने के बाद वीरेंद्र बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते हुए हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर में दर्शन करने के बाद बेनीवाल ने बाजार में आमजन से मुलाकात करते हुए गुरुद्वारा पहुंचे वहां अपना मत्था ठेका। इसके बाद वीरेंद्र बेनीवाल नौगजा पीर की दरगाह पहुंचे और वहां शीश झुका कर क्षेत्र में अमन चैन और तरक्की की दुआ की। जन आशीर्वाद सभा में लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य जन व जागरूक मतदाता मौजूद रहे।

No comments