ब्रेकिंग न्यूज़

विधानसभा आम चुनाव ( मतगणना दिवस 03.12.2023) को विशेष यातायात व्यवस्था।

बीकानेर।राजस्थान विधान सभा चुनाव की मतगणना दिनांक 3 दिसंबर को होगी। इसको लेकर पूरे राज्य में व्यवथाएं चाक चौबंद की जा रही हैं। इसके चलते बीकानेर में भी मतगणना स्थल (पॉलिटेक्निक कॉलेज) के 100 मीटर दूरी तक के सभी मार्ग बंद रहेंगे साथ ही पार्किंग को लेकर भी स्थानीय पुलिस प्रशासन ने व्यवथाएं तय कर दी हैं। मतदान दिवस पर की गई विशेष व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आम जन से सहयोग की अपील की है। मतदान स्थल पर पहुँचने वाले सभी वीआईपी, मतदान में शामिल कार्मिक और एजेंट्स कृपया अपने लिए निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही अपना वाहन पार्क करें और निर्धारित गेट से ही मतदान स्थल पर पहुंचें।   
दिनांक 03.12.2023 को मतगणना दिवस के मौके पर राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज भवन (मतगणना स्थल) में निम्नानुसार यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है 1- वीआईपी पार्किग :- वीआईपी (अनुमत) वाहनों को राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज के गेट नम्बर 01 से प्रवेश देकर मतगणना भवन के पीछे की तरफ पार्क करवाया जायेगा।2- मतगणना में शामिल कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग :- मतगणना में शामिल सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के वाहनों को राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज के गेट नम्बर 02 से प्रवेश देकर दाहिनी तरफ बने ग्राउण्ड में पार्क करवाया जायेगा । 
3- मतगणना एजेन्ट्स के वाहनों की पार्किंग :- मतगणना में शामिल सभी एजेन्ट्स के वाहनों की पार्किंग आई.टी.आई. कॉलेज ग्राउण्ड में करवाई जावेगी। अतः सभी मतगणना एजेन्ट्स से अनुरोध है कि अपने वाहन जेएनवीसी कॉलोनी की तरफ से महर्षि गौतम व राजवंश सर्किल से आईटीआई कॉलेज ग्राउण्ड में वाहन पार्क कर गेट नं 3 से पोलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश करें।

4- यातायात व्यवस्था :- विधानसभा आम चुनाव 2023 की मतगणना के दिन मतगणना स्थल (राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज) के चारो तरफ 100 मीटर दूरी तक के समस्त मार्ग बन्द रहेगे। अतः आमजन से अपील की जाती है कि राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज के समीप के मार्गो को छोड़कर वैकल्पिक मार्गों से आवागमन कर पुलिस व प्रशासन की यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

No comments