ब्रेकिंग न्यूज़

टीम सावधान इण्डिया 077 ने किए हेल्प लाइन नंबर जारी,, जैसा कि कई दषकों से सेवाएं देती आ रही टीम

बीकानेर।इस भीषण सर्दी में ठिठुर कर अकारण ही सड़कों के किनारे, खुले आसमान तले कोई गरीब मृत्यू के आगोश ना पहुंचे इस हेतु टीम सावधान इण्डिया 077 ने किए हेल्प लाइन नंबर जारी,, जैसा कि कई दषकों से सेवाएं देती आ रही टीम सावधान इण्डिया 077ने सज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आम जनता सहीत राजस्थान पुलिस की रात्रि गस्त करने वाली टीमों, चेतक पुलिस से आग्रह किया है कि अधिकतर सदैव भीषण सर्दी के दिनो मै रात्रि के वक्त सड़कों पर गुजारा करने वाले भिखारी, गरीब, शारीरिक रूप से लाचार, अर्ध विक्षिप महिला, पुरुष, साधु, या फकीर के रूप में दिन भर भीख मांग कर देर श्याम होते ही अधिक शराब के सेवन के कारण ऐसे लोग अपने अपने झुग्गी झोपड़ी या उस स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं जिसके कारण सर्दी से उनका बचाव हो जाए ऐसे में अनेकों लोग भीषण सर्दी के कारण सड़कों पर या खुले आसमान तले ही ठिठुर कर मृत्यू को प्राप्त हो जाते हैं ओर लावारिस हालत में सुबह उनकी लाश सड़कों पर ही मिलती है हालांकि निगम के द्वारा पी बी, एम, कैम्पस में एक रेन बसेरे की व्यवस्था तो कर रखी है मगर उसमे अधिकतर मरीजों के साथ आए परिजन विश्राम करते हैं इस प्रकार के मैले कुचैले,, शारीरिक लाचार या नशा आदि किए हुए गरीबों को वहां से भगा दिया जाता है वो भी वहां के व्यवस्थापकों के द्वारा किया गया अमानवीय कृत्य है ऐसे में फिर वह लाचार खुले आसमान में ठंड पर ही सड़क पर ही रात बिताने को मजबूर हो जाते है हालांकि निगम के द्वारा स्थापित रेन बसेरे में स्थिति यह है कि वहां बरसों से उन साधुओं ने स्थाई तौर पर डेरा डाल रखा है जो पूर्ण रूप से स्वस्थ है दिन भर वो सहर में घूम घूम कर भीख मांगते हैं श्याम को वो उसी रेन बसेरे में राज गुजारने आ जाते हैं ये निगम द्वारा संचालित उस रैन बसेरे के इंचार्ज की घोर लापरवाही है कि स्वस्थ लोगों को बारह मास वहां आसरा क्यों और उन्ही साधु संतों के कारण सर्दी में लाचार, विकलांग, या मजबूर गरीब को वहां भी वही साधु संत या सुपरवाइजर वहां से भगा देता है यदा कदा कोई समाज सेवी या पुलिस द्वारा सर्दी में किसी लाचार को वहां ले जाया जाता है तो दबाव के कारण उसकी आश्रय दे जाता है इसे परिस्थि को देखते हुए टीम सावधान इण्डिया 077,, के द्वारा आम जनता से अपिल की है साथ ही रात्रि में गस्त करने वाली पुलिस की टीम या चेतक ब्रिगेड से भी ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने आग्रह किया है कि कोसी को भी कही भी झुके आसमान तले ठिठुरन भरी सर्दी में कोई भी लाचार, विकलांग आदि किसी भी चौराहे, गली, सुनी जगह आदि पर पड़ा दिखे तो हमरी टीम,, सावधान इण्डिया 077,, हेल्प लाइन ब्रिगेड कंट्रोल रूम,, पर केप्टिन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ,9414368077,,, सलीम भाटी, 9414242823ओर बजरंग सोनी,,9828471679 पर सूचना कर सकते हैं साथ ही पुलिस को भी सूचना कर सकते हैं साथ ही पुलिस वाले भी हमारी सहायता ले सकते हैं हमारी टीम ऐसे पीढ़तों को स्वंव अथवा पुलिस की सहायता से सेल्टर होम, रेन बसेरे में पहुंचाएगी तथा आर वह बीमारी के हालातों में होगा या होगी तो उस उपचार हेतु अस्पताल भी ले जाया जाकर इस लाचार का जीवन बचाने के प्रयास करेंगे, ज्ञात हो टीम सावधान इण्डिया 077के द्वारा अपने चालीस साल के जीवन में तीन हजार से अधिक उन लाचार लोगों के जान बचाने का पुनीत कार्य किया है जो सर्दी भरी रातों में खुले आसमान तले सड़कों पर पड़े मिलते थे

No comments