भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बीकानेर (शहर) द्वारा दो दिवसीय 16 व 17 दिसंबर 2023 को आयोजित नमो कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह कैप्टन चन्द्र चौधरी स्मारक में स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया।
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बीकानेर (शहर) द्वारा दो दिवसीय 16 व 17 दिसंबर 2023 को आयोजित नमो कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह कैप्टन चन्द्र चौधरी स्मारक में स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में बीकानेर शहर के लालगढ़ मंडल की टीम विजेता एवम् रानी बाजार मंडल उप विजेता रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के ओम प्रकाश यादव ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कबड्डी एक पारंपरिक एवम् शरीर में उत्साह जगाने वाला खेल है।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पुनम चंद पूनिया ने खेलो इंडिया और फिट इंडिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
नमो कबड्डी खेल प्रतियोगिता के खेल संयोजक दीपक यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के किसान मोर्चा के 8 मंडलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर टीमें बनाई गई है।इस अवसर पर दोनों विधानसभा के 8 मंडलों के अध्यक्षों, भाजपा पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।खेल की विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने प्रतीक चिन्ह के रूप में शील्ड एवम् प्रोत्साहन राशि देकर हौसला अफजाई की तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।इस अवसर पर बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवकिशन मारू, सीताराम सियाग, कमल किशोर भांभू, जिला महामंत्री नरेश नायक, किसान मोर्चा लालगढ़ मंडल अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गिल, पूनमचंद पूनिया, आईटी जिला संयोजक चतरसिंह चौहान, किसान मोर्चा जिला मंत्री नखत सिंह राठौड़, विकास कौशिक, कमल सेन मांगीलाल गोदारा, जिला संयोजक हनुमान सिंह चावड़ा, आईटी संयोजक रमेश चंद्र भाटी, रवि मारू, मीडिया प्रभारी अखेराज पंवार आदि की उपस्थिति रही।
इस प्रतियोगिता के कोच भागीरथ सियाग और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत साफा और माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम के अंत में नमो कबड्डी प्रतियोगिता के जिला संयोजक दीपक यादव ने सभी का आभार प्रकट किया।




No comments