31 मार्च 2025 तक सेवानिवृत हो रहे राज्य कार्मिकों को राज्य बीमा के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन।
बीकानेर, 5 दिसम्बर। जिले में 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के मध्य सेवानिवृत होने वाले राज्य कर्मचारियों को
राज्य बीमा एवं प्रावधान निधि विभाग के संयुक्त निदेशक महिपाल मोटसरा ने बताया कि बीमेदार जिनकी राज्य बीमा पॉलिसी 01 अप्रैल 2024 को भुगतान के लिए परिपक्व हो रही है। वे सभी बीमेदार आवश्यक दस्तावेज बीमा रिकॉर्ड बुक, पॉलिसी बॉण्ड एवं पदस्थापन का विवरण तत्काल अपलोड करें। जिससे संबंधित बीमेदारों को बीमा दावा का भुगतान समय पर किया जा सके। दावा ऑनलाईन सबमिट करने में आ रही किसी भी प्रकार की समस्या हेतु संबंधित से कार्यालय समय में सम्पर्क किया जा सकता है।




No comments