पुलिस थाना नवलगढ़ और झुंझुनू की स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही - सात लाख रुपए की अफीम के साथ 4 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त
झुंझुनू।।अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना नवलगढ़ और झुंझुनू की स्पेशल टीम ने शनिवार को 1 किलो 400 ग्राम अफीम के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक स्विफ्ट व एक होण्डा सिटी कार जब्त की गई है। बता दें कि महानिरीक्षक पुलिस सीकर रेंज सीकर सत्येन्द्र सिंह IPS द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के निर्देशों के क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई IPS व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा RPS तथा राव आनन्द RPS पुलिस उप अधीक्षक वृत नवलगढ़ के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना नवलगढ तथा जिला स्पेशल टीम झुंझुंनू द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 09.12.2023 को ग्राम बिरोल क्षेत्र से आरोपियों के कब्जे से एक स्वीफ्ट कार नम्बर आरजे 06 सीई 8580 में से 01 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम तथा दो कार जब्त की जाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 09.12.2023 को श्रीमती कंचन उप निरीक्षक मय जाप्ता तथा कल्याण सिंह सउनि प्रभारी जिला स्पेशल टीम झुंझुंनू मय जाप्ता द्वारा ईलाका थाना में वांछित अपराधियों की तलाश के दौरान नौकुदास जी आश्रम बिरोल के पास एक स्वीफ्ट कार नम्बर आरजे 06 सीई 8580 तथा होण्डा सिटी कार नम्बर आरजे 19 सीडी 3388 को चैक किया गया तो स्वीफ्ट कार नम्बर आरजे 06 सीई 8580 में आरोपी राजकुमार उर्फ राजूलाल, योगेश उर्फ रिंकू, रमेश तथा हनुमान चौधरी के कब्जे में 01 किलो 400 ग्राम अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम मिली। जिसको नियमानुसार जब्त किया जाकर घटना में प्रयुक्त वाहन स्वीफ्ट कार नम्बर आरजे 06 सीई 8580 तथा होण्डा सिटी कार नम्बर आरजे 19 सीडी 3388 को जब्त किया जाकर आरोपी राजकुमार उर्फ राजूलाल, योगेश उर्फ रिंकू रमेश तथा हनुमान चौधरी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में मु.न. 435 / 2023 धारा 8/18, 25 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया जाकर अनुसंधान शिवदास मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना नवलगढ द्वारा प्रारंभ किया गया है।प्रकरण में गिरफतारशुदा आरोपीयों को आज दिनांक 10.12.2023 का माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया है जिनसे जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम के खरीदने तथा बेचने के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। प्रकरण में गिरफतारशुदा आरोपियों से पूछताछ की जाकर प्रकरण में अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी गण :-राजकुमार उर्फ राजूलाल पुत्र श्री शंकरलाल जाति धाकड उम्र 20 साल निवासी धमन्जा पुलिस थाना बेगू जिला चितौडगढ। रमेश पुत्र श्री भैरुलाल जाति धाकड उम्र 22 साल निवासी बामनहेडा पुलिस थाना बेगू जिला चितौडगढ।
योगेश उर्फ रिंकू पुत्र श्री राजेन्द्रप्रसाद जाति जाट उम्र 35 साल निवासी बिरोल पुलिस थाना नवलगढ़, जिला झुंझुनू। हनुमान चौधरी पुत्र श्री रतनलाल जाति जाट उम्र 24 साल निवासी हिण्डोला बास, पुलिस थाना लाम्बा हरि सिंह जिला टोंक।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम :-1 शिवदास मीणा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना नवलगढ,2 कंचन उप निरीक्षक पुलिस थाना नवलगढ़,3 कल्याण सिंह सउनि प्रभारी डीएसटी झुंझुंनू,4 शशिकान्त एचसी न 95 डीएसटी झुंझुंनू
5 मुकेश कुमार कानि. न. 316 पुलिस थाना नवलगढ़ ,6 विकास कुमार कानि. न. 996 पुलिस थाना नवलगढ,7 इन्द्र सिंह कानि. न. 562 पुलिस थाना नवलगढ़,8 भींवाराम कानि चालक न. 1072 पुलिस थाना नवलगढ,9 मोहित कानि न 165 डीएसटी झुंझुनू ,10 सुरेश कानि न. 877 डीएसटी झुंझुनू ,11 हरीश कानि न. 925 डीएसटी झुंझुनू ,12 महावीर कानि न. 930 डीएसटी झुंझुनू
विशेष भूमिका - उपरोक्त कार्यवाही में कल्याण सिंह सउनि, प्रभारी जिला स्पेशल टीम झुंझुनू तथा शशिकान्त एचसी न. 95 जिला स्पेशल टीम झुंझुनू का विशेष योगदान रहा।




No comments