श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति 565वा लंगर लगाया गया।
श्रीगंगानगर 11 दिसम्बर : श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी के द्वारा आज सत्संग भवन में रविवार को 565वा लंगर लगाया गया। लंगर में मखनी युक्त लस्सी व पुलाव का प्रसाद वितरण किया। समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, चानन राम छाबड़ा, हुक्मी देवी, संगठन मंत्री सतपाल कोर, अनुज मल्होत्रा, छिंदर पाल सिंह, सुभाष छाबड़ा, आशा रानी, एमडी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, मदन घडोला केशरी सिंहपुर से राजा, परमजीत कौर, फतेहसिंह जरोवर सिंह, मिकी छिपा, मलोट, जीतेन्द्र अग्रवाल, अभिषेक, सुमन, साहिल, देवेंद्र, संजू, महेंद्र भटेजा, डिस्क फोरमेन अनील शर्मा, नरेश पण्डित व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन-मन से सेवा दी। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा आध्यात्मिकता पर विचार प्रकट किए गए और कहा गया कि आध्यात्मिकता एक ऐसी अवधारणा है जिसके जरिए ईश्वर के अस्तित्व को महसूस किया जा सकता है। आध्यात्मिकता के बिना इंसान का जीवन पूरा नही है। इसके बिना इंसान अपने जीवन में ज्ञान की प्राप्ति नही कर सकता है।आध्यात्म के जरिए हम लोग अपनी इन्द्रियों को वश में कर सकते है और ईश्वर तक पहुंच सकते है। मतलब अध्यात्म एक कामयाब जिंदगी जीने का जरिया है। हर व्यक्ति को अध्यात्म की तरफ बढऩा चाहिए।




No comments