बीकानेर–सियालदाह–बीकानेर एसी दुरंतो एक्सप्रेस का गया स्टेशन पर अस्थाई ठहराव 8 दिसंबर से 23 दिसंबर तक करेगी ठहराव।
बीकानेर।रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 12259/12260, बीकानेर–सियालदाह–बीकानेर एसी दुरंतो एक्सप्रेस का गया स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे प्रवक्ता अनुसार गाड़ी संख्या 12259, सियालदाह–बीकानेर एसी दुरंतो एक्सप्रेस दिनांक 08.12.23 से 23.12.23 तक गया स्टेशन पर 23.10 बजे आगमन एवं 23.10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12260, बीकानेर–सियालदाह एसी दुरंतो एक्सप्रेस दिनांक 08.12.23 से 23.12.23 तक गया स्टेशन पर 06.47 बजे आगमन एवं 06.49 बजे प्रस्थान करेगी।




No comments