बीकानेर: एनसीसी के वाईईपी/डेजर्ट सफारी कैंप का आगाज किया गया।
बीकानेर। एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर जोधपुर के तत्वावधान में 7 राज बटालियन एनसीसी बीकानेर की ओर से 12 दिवसीय वाईईपी/डेजर्ट सफारी कैंप का गिरधर लैंड कैंप एरिया, जैसलमेर में शुरू हुआ। इस कैंप में भारत के 17 एनसीसी निदेशालय के 100 से अधिक एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इस कैंप में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार झारखंड चंडीगढ़ पंजाब हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल, लक्षद्वीप, राजस्थान, बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, असम, छत्तीसगढ़ के अलावा कजाकिस्तान, नेपाल के कैडेट्स भी शामिल है। इस कैंप के प्रथम दिन सभी कैडेट्स का बायोमेट्रिक पंजीकरण हुआ। कैंप कमांडेंट कर्नल जॉनी थॉमस ने बताया कि यह कैंप अन्य कैंपों से अलग है तथा जैसलमेर के इस एरिया में इस कैंप का आयोजन लगातार किया जा रहा है। यह एक वार्षिक कैंप है जो 2 साल बाद जैसलमेर में किया जा रहा है। इस कैंप के दौरान एनसीसी कैडेट्स को एकता और अनुशासन को अपने जीवन में अपनाने के लिए कैडेट्स को आह्वान किया गया है साथ ही इस कैंप के दौरान प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाएगी। इनमें योगाभ्यास, खेलकूद, सांस्कृतिक का आयोजन किया जाएगा साथ ही जैसलमेर और राजस्थान की संस्कृति के से भी रूबरू करवाया जाएगा। इस अवसर पर 7 राज एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मदीप सिंह निज्जर, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष थापा, सूबेदार मेजर भंवर सिंह, कैंप एजूडेट उमेश तंवर और राजस्थान और अन्य निदेशालय्यों से एएनओ जीसीआई, पीआई स्टाफ शामिल रहे।




No comments