ब्रेकिंग न्यूज़

आज नन्हें-मुन्ने गटक रहे हैं जिंदगी की ‘दो बूंद’, संस्थाएं व संगठन भी निभा रहे है ।

बीकानेर। पल्स पोलियो अभियान को लेकर बीकानेर में रविवार को बनाए गए सभी बूथों पर नौ निहाल जिंदगी की दो बूंद गटक रहे है। इस कार्य में हेल्थ विभाग के साथ-साथ कई स्वयं सेवी संगठन व संस्थाएं भी अपनी महत्ती भूमिका निभा रही है।पल्स पोलिया अभियान में रविवार को इस सेवा को गति देने के उद्देश्य से रोटरी रॉयल्स ने जिला चिकित्सा एवम मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ मिल कर एसडीएम जिला चिकित्सालय परिसर में बच्चों को इस लाइलाज बीमारी से बचाने के लिए पोलियो की दवाई पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अबरार पंवार, डॉ राजेश गुप्ता, रोटरी अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रिक्ट के प्रांतपाल रोटे पवन खण्डेलवाल, सहायक प्रांतपाल रोटे राजेश बावेजा, जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी के साथ रोटरी रॉयल्स के पोलियो अभियान चेयरमैन रोटे डॉ सी एस मोदी व क्लब अध्यक्ष पंकज पारीक ने बच्चों को पोलियो की दवा पिला इस अभियान की शुरुआत की। अभियान को नवाचार प्रदान करते हुए टीम के लिए कैप्स, शानदार सेल्फी स्टैंड एवम बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए चॉकलेट्स की व्यवस्था की गई।रोटरी प्रांतपाल, रॉयल्स अध्यक्ष, प्रकल्प संयोजक एवम मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को रोटरी लिखित एक- एक कैप प्रदान की। आज बूथों पर और अगले दो दिन यानी कल व परसो घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। आज के अभियान में अलवर के वरिष्ठ पूर्वाध्यक्ष रोटे जितेंद्र खुराना व रोटरी सहायक प्रांतपाल रोटे राजेश बावेजा सहित रॉयल्स क्लब अध्यक्ष रोटे रोटे पंकज पारीक, पूर्वाध्यक्ष रोटे डॉ मनोज कुडी, रोटे डॉ सी एस मोदी, रोटे शरद कालड़ा, रोटे डॉ पुनीत खत्री, रोटे डॉ मनोज संवाल, रोटे श्रवण सैनी, रोटे गौरव बोथरा, रोटे रमेश अग्रवाल, रोटे राजेश खत्री, रोटे विरेन्द्र सिंह जोधा, रोटे अनिल जोशी, रोटे सुनील चमडिय़ा, रोटे भुवनेश स्वामी, रोटे महेश अग्रवाल आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाईं।

No comments