ब्रेकिंग न्यूज़

लूणकरनसर में भाजपा की विधायकी कायम, सुमित गोदारा जीते चुनाव।

बीकानेर। इस बार के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सुमित गोदारा ने बाजी मारी है। पिछली दफा भी यह सीट भाजपा के पास थी और इस बार फिर गोदारा ने जीत दर्ज कर विधायकी कायम रखी है। गोदारा ने 9014 वोटों से जीत दर्ज की है। गोदारा को 60038 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी राजेन्द्र मूंड को 51015 वोट मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी प्रभुदयाल सारस्वत ने 45135 वोट लिए है। जबकि कांग्रेस से बगावत कर चुनाव मैदान में निर्दलीय के रूप में उतरे वीरेन्द्र बेनीवाल को 29562 ही मत मिल पाए।

No comments