ब्रेकिंग न्यूज़

अल-सुबह सब्जी मंडी के पास मिला अज्ञात शव, कोई पहचानता है तो करें सम्पर्क

बीकानेर। दिनांक 20.12.2023 को सुबह क़रीब 07 बजे सूचना मिली पूगल रोड सब्ज़ी मंडी के पास एक अज्ञात युवक मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोयेब भाई ज़ाकिर व असहाय सेवा संस्थान के 
राजकुमार खड़गावत, मो जुनैद, ताहिर हुसैन अब्दुल सतार रमज़ान एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुँचे । 
संबंधित थाना पुलिस की निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल लेकर गये । वहाँ डॉक्टरी मुआइना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया । इसके बाँए हाथ पर सर्प का टैटू तथा दाएँ हाथ पैर गीता/सीता/भोला/भीमा जैसा टैटू बना हुवा है । 
अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई हैं विनती है कि इसकी पहचान हेतू परिजनों तक सूचना भेजने में सहयोग करे ।
असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर।

No comments