ब्रेकिंग न्यूज़

मध्यप्रदेश में मोहन यादव होंगे मुख्यमंत्री

बीकानेर।मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है। यहां विधायक दल की बैठक में विधायकों ने मोहन यादव के नाम का समर्थन किया। उसके बाद मोहन यादव के नाम का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक व बड़े नेता है। शिवराज सिंह की सरकार में मंत्री भी रहे है। वे 2013 में पहली बार विधायक बने थे। वहीं मध्यप्रदेश में भी दो उप मुख्यमंत्री होंगे। जगदीश देवड़ा व राजेश शुक्ला पर भरोसा जताया गया है। स्पीकर के लिए नरेन्द्र सिंह तोमर का नाम आगे किया गया है।

No comments