टीम ऑवर फॉर नेशन ने आज श्रमदान कर तैस्सीटोरी स्थल को चमकाया।
बीकानेर। टीम ऑवर फॉर नेशन का सफाई अभियान निर्बाध गति से लगातार जारी है। बता दें कि टीम ऑवर फॉर नेशन बीकानेर शहर में लगतार साफ-सफाई कर रही है। टीम के सीए सुधीश शर्मा ने बताया कि उनका मिशन बीकानेर को पूरी तरह से साफ-स्वच्छ तथा सुन्दर बनाना है। इसको लेकर टीम ऑवर फॉर नेशन के बैनर तले तथा इससे जुड़े समाजसेवी प्रत्येक रविवार को बीकानेर के सावर्जनिक स्थलों जैसे पार्क, ऐतिहासिक स्थलों, गली-मोहल्लों आदि में अपने श्रमदान का योगदान देते हुए साफ-सफाई का काम कर रहे है।इसी श्रृंखला में रविवार को टीम ऑवर फॉर नेशन के सदस्य तैस्सीटोरी के समाधि स्थल पर पहुंचे। जहां कुछ ही घंटों के श्रमदान के बाद समाधि स्थल को साफ व स्वच्छ तथा सुन्दर बना दिया। बता दें कि 13 दिसम्बर को एलपी टैस्सीटोरी की जयंती है। यही नहीं टीम ऑवर फॉर नेशन व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल की पत्नी विमला मेघवाल ने अपने स्तर पर टीम ऑवर फॉर नेशन की सक्रियता व उनके सहयोग से टैस्सीटोरी की समाधि स्थल को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने की मंशा जाहिर की थी। बिरला सन लाइफ के बीकानेर के मुखिया वितेश चारण, युवा उद्यमी आदित्य बिहानी आदि अनेक लोगों ने टीम ऑवर फॉर नेशन को ज्वाइन किया है। रविवार को सफाई अभियान में सीए सुधीश शर्मा, सीए वसीम राजा, नवीन शर्मा, गुरमोहन सेठी, डॉ विशाल मलिक, डॉ अतुल गोस्वामी, डॉ ब्रजेन्द्र त्रिपाठी, मो. हसन, डॉ फारुख, राजहंस मीणा, अरविन्द चौधरी, डॉ विमला मेघवाल, वितेश चारण, आदित्य बिहानी, कपिला शर्मा, शनिला खां, वंदना शर्मा, मनोज सोनी, राकेश गुर्जर आदि शामिल रहे।




No comments