रोजगार मेले में होगी कई प्रतियोगिताएं बीकानेर से रोजगार मेले में भागीदारी निभाने महिलाएं जाएगी नागौर।
बीकानेर 10 दिसंबर। एकता ग्रुप की तरफ से नागौर में पहली बार राजस्थान महिला आर्ट और हुनर की तरफ से महिलाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित किया किया जा रहा है जिसमें महिलाएं अपने द्वारा बनाये गए प्रोडक्ट स्टालों पर लगा सकते हैं। आयोजन प्रभारी सौदा गौरी प्रियंका अल का ललिता मधु सहित अनेक महिलाएं इस रोजगार मेले की तैयारी में लगी हुई है । इन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को होने वाले रोजगार मेले में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसमें मेकअप कॉन्पिटिशन, मेहंदी हेयर स्टाइल, ट्रेडिशनल विषय पर ड्रेस प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, एंब्रॉयडरी वर्क कंपटीशन, मोटीवेटिंग प्रतियोगिता सहित बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान विशेष तौर से मोटिवेशन क्लास भी लगाई जाएगी। प्रतियोगिताओं में होने वाली विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे रोजगार मेले में भाग लेने के लिए बीकानेर की अलका पांड्या से सोनागिरी कुआं इलाके में संपर्क किया जा सकता है।




No comments