पीएम श्री जेएनवी नैचाना में हुआ पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन।
रेवाड़ी, 19 दिसंबर। पीएमश्री. जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन में मुख्य अतिथि डा. मनोहर रहे। इस कार्यक्रम में 250 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार व उप-प्राचार्य पूनम पासी ने सभी भूतपूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और विद्यालय की उपलब्धियों को रेखांकित किया। डा. हरपाल, डा. जोगेंद्र, डा. रीतू, श्री छवि ने विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मधुर सिंह तोमर, वीके जडली, भावना बजाज, एल. के. पंचाल, अनूप यादव, जे.पी. शर्मा, रविन्द्र, भूपेंद्र, किशन कुमार ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन एलुमनी प्रभारी मुकेश कुमार (पी.जी.टी. इतिहास) व तारा चंद सैनी (पी.जी.टी. जीव विज्ञान) के द्वारा किया गया। संगीत शिक्षक प्रकाश गंगानी के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बैच 2000 से एलुमनी अध्यक्ष नितेश, अमन कुमार, कुसुम, अशोक, परमवीर, अरुण, अकरम, राकेश, तरुण, होशियार, बद्र्धानंद, कुलदीप चौहान, मोना, रीना, कृषण, वशीम, परदीप पांचाल आदि ने भाग लिया एवं एंकर प्रदीप जैलपुरिया, नितिन सिंगर ने अपनी प्रस्तुतियां दी।




No comments